• Wed. Feb 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : नवचयनित उम्मीदवारों को चरित्र सत्यापन और मेडिकल में छूट

हरियाणा लोक सेवा आयोग।हरियाणा लोक सेवा आयोग।

Haryana

  • -नियुक्ति के तीन माह में जमा करवाने होंगे दस्तावेज
  • -प्रोविजनल आधार पर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय
  • -सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को जारी किया पत्र

Haryana : चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप-ए, बी, सी व डी के विभिन्न सरकारी पदों पर नवचयनित उम्मीदवारों को उनके चरित्र सत्यापन और मेडिकल सर्टिफिकेट में छूट देकर प्रोविजनल आधार पर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों के चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन प्रोविजनल नियुक्ति की तिथि से 3 महीने के अंदर-अंदर करवाना होगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को जारी कर दिया गया है।

सत्यापन के मिलान का कार्य दो सप्ताह में होगा

उम्मीदवारों को प्रोविजनल नियुक्ति की तिथि से दो माह के अंदर-अंदर मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। इसके अलावा, एचपीएससी/एचएसएससी द्वारा भेजे गए उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक/फेशियल सत्यापन के मिलान का कार्य प्रोविजनल नियुक्ति की तिथि से दो सप्ताह के भीतर किया जाएगा। प्रोविजनल नियुक्ति पत्र में यह उल्लेखित होगा कि यदि सत्यापन के बाद उम्मीदवार के खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल रिपोर्ट दर्ज की जाती है तो उस स्थिति में नव नियुक्त कर्मचारी की सेवाएं बिना किसी नोटिस दिए तुरंत समाप्त कर दी जाएंगी।

https://vartahr.com/haryana-characte…ected-candidates/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *