• Fri. Feb 7th, 2025

Happy New Year : सबसे पहले ऑकलैंड ने किया नए साल का वेलकम

आतिशबाजी कर नए साल का भव्य स्वागत।आतिशबाजी कर नए साल का भव्य स्वागत।

Happy New Year

  • भारत से पहले 41 देशों ने मनाया हैप्पी न्यू इयर
  • सिडनी हार्बर में आतिशबाजी देखने 10 लाख से ज्यादा लोग उमड़े
  • मेलबर्न में यारा नदी के किनारे जमकर आतिशबाजी
  • रात के 12 बजते ही भारत में भी शुरू हुआ जश्न

Happy New Year : नई दिल्ली। भव्य आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत शुरू हो गया है। सबसे पहले न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड ने नए साल का ग्रांड वेलकम किया। इसके बाद पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में शानदार अतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का आगाज हुआ। सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने के लिए करीब 10 लाख लोग पहुंचे। यहां पर लगातार 12 मिनट तक आतिशबाजी होती रही। लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पहला प्रमुख शहर बना, जहां साल 2025 ने दस्तक दी। दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित होने के कारण, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है। यहां देश के सबसे लंबे स्काई टावर पर हजारों लोगों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले, जबकि अमेरिका में साढ़े 9 घंटे बाद नया साल आता है। इस तरह पूरी दुनिया में नया साल आने की जर्नी 19 घंटों तक जारी रहती है। वहीं भारत में भी रात के 12 बजते ही जश्न शुरू हो गए। देश के पर्यटक स्थलों में पर लाखों की संख्या में लोग एकत्र हुए। वहीं होटलों में भी शानदार पार्टी हुई और डीजे पर लोगों ने डांस किया। इसके बाद सबने अपने प्रियजनों को नए साल की शुभकामनाएं दी।

भारत से पहले 41 देशों में मनता है जश्न

दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल आदि देश शामिल हैं।

गंगा घाट पर आरती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर साल 2024 की आखिरी गंगा आरती की गई। इसमें सैकड़ाें की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच नया साल मनाने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। ताजमहल, कुरुक्षेत्र, प्रयागराज और उज्जैन समेत देश के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लाखों की संख्या में लोग उमड़े और नए साल का अपने-अपने अंदाज में स्वागत किया।

https://vartahr.com/happy-new-year-a…ome-the-new-year/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *