• Mon. Jan 19th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Gangster : अमेरिका से गैंग ऑपरेट करना चाहता था मोस्ट वांटेड कुनाल

Gangster

  •  सितंबर में फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भागा
  •  नवंबर में कजाकिस्तान में लिया गया हिरासत में
  •  रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार
  •  आरोपित पर हत्या, फिरौती सहित 15 केस दर्ज

Gangster : बहादुरगढ़। फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भागने वाले मोस्ट वांटेड बदमाश कुनाल जून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कजाकिस्तान से डिपोर्ट किया गया था। उसे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एसटीएफ और झज्जर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका जाकर गैंग ऑपरेट करना चाहता था। उसपर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती मांगने सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसे 6 दिन के रिमांड पर लिया है। डीसीपी आफिस में एसटीएफ के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि कुनाल बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव का रहने वाला है।

16 साल की उम्र में पहला केस

16 साल की उम्र में इस पर हत्या का पहला केस दर्ज हुआ। रोहतक में गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई समेत तिहरे हत्याकांड के भी आरोप हैं। रोहतक और झज्जर में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और फिरौती मांगने जैसे 15 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में वह फरार चल रहा था। उसे एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसे जमानत मिल गई। इसके बाद फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भाग गया।

कजाकिस्तान से पकड़ा

नवंबर में कजाकिस्तान के अलमाटी हवाई अड्डे पर उसे उस वक्त पकड़ा गया जब वह यूक्रेन भागने की कोशिश कर रहा था। यूक्रेन से वह अमेरिका जाकर अपना गिरोह चलाने की मंशा में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *