• Wed. Jan 14th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Gangster : गैंगस्टर जोगिन्द्र ग्योंग दिल्ली में गिरफ्तार, फिलीपींस से किया गया डिपोर्ट

जोगिंद्र ग्योंग।जोगिंद्र ग्योंग।

Gangster

  • दो साल से फर्जी पहचान बनाकर कर रहा था व्यापार
  • हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी में कई संगीन केस दर्ज
  • सुरजेवाला को धमकी देकर आया था सुर्खियों में
  • बिहार के राजद सांसद संजय यादव से मांगे थे 20 करोड़
  • करनाल में हुआ था भाई का एनकाउंटर

Gangster : कैथल। कैथल के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था। जहां वह 2 साल से फर्जी पहचान पर व्यापार कर रहा था। जिसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया। जब वह रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्र पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में हत्या और फिरौती के 37 से अधिक केस चल रहे हैं। वह हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर दो पर है। जोगेंद्र कांग्रेस नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा उसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद पटना में ग्योंग के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका

जोगिंद्र अब तक 50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। जोगिंद्र ने 2005 में जेल में रहते हुए ग्योंग गांव के सरपंच का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सरपंच बना था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2006 में कैथल के प्लाइवुड व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा की हत्या के बाद जोगिंद्र दक्षिण अफ्रीका भाग गया था। साल 2007 में वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारत को सौंप दिया था। कैथल सीआईए पुलिस को इंटरनेट के जरिए पता चला कि जोगिंद्र ग्योंग फिलीपींस में गिरफ्तार हुआ था। अब सरकारी एजेंसियां उसे भारत लाकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।

भाई की हत्या का बदला लेने उतरा था अपराध की दुनिया में

ग्योंग गांव के रहने वाले जोगिंद्र का भाई सुरेंद्र भी कुख्यात बदमाश रहा है। सुरेंद्र ग्योंग ने ही 1999 में कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। बता दें कि 2017 में करनाल पुलिस ने राहड़ा गांव में हुए सुरेंद्र का एनकाउंटर किया था। इसके बाद जोगिंद्र भी अपराध की दुनिया में उतर आया। उसे पता चला कि पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए जयदेव ने उसके भाई की मुखबिरी की। इसके बाद वह जोगिंद्र जयदेव के पीछे पड़ गया। जोगेंद्र सुरेंद्र की मौत के बाद पैरोल पर आया था। वह भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। 30 दिसंबर 2017 को पानीपत के सेक्टर 18 में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान बाहर आए जयदेव की जोगिंद्र ने 13 गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जोगिंद्र को शक था कि सुरजेवाला ने करवाया भाई का एनकाउंटर
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला से भी ग्योंग बंधुओं की दुश्मनी थी। जिस वजह से उन्हें भी धमकी दी गई थी।

जल्द हम हिरासत में लेंगे

कैथल के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि अभी जोगिंद्र ग्योंग दिल्ली पुलिस की कस्टडी में है। उसे जल्द ही हरियाणा एसटीएफ अपनी हिरासत में लेगी और कैथल में दर्ज मामलों की दोबारा जांच शुरू कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *