• Wed. Apr 22nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Gangrape : रेवाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप सामूहिक

Gangrape

  • मामा के घर शादी कार्यक्रम में गई थी किशोरी
  • चार युवक उठाकर ले गए, एक गिरफ्तार

Gangrape : रेवाड़ी/बावल। यहां के एक गांव में अपने मामा के घर शादी में आई 15 साल की नाबालिग का 4 युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने मामा के गांव शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई थी। 2 मार्च की सुबह वह घर पर काफी सहमी हुई थी। उसकी गर्दन पर काफी निशान थे। जब उसकी मां ने पूछा तो किशोरी ने बताया कि रात को उसके मामा के घर के पड़ोस में रहने वाला हितेष अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे उठाकर अपने घर ले गया और चारों ने उसके साथ रेप किया। आरोपितों ने उसे धमकी भी दी। पुलिस ने चारों आरोपिताें के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में एक ही आरोपित की मामले में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देर रात तक थाने में ठहरे रहे डीएसपी

दिल्ली से आई 15 साल की किशोरी से गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र श्योराण खुद बावल थाने पहुंचे। रात को ही केस दर्ज करने और आरोपियों को काबू करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बच्ची के सामने मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास

दूसरी तरफ, बावल क्षेत्र के ही एक गांव की महिला के साथ उसकी मासूम बेटी के सामने गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पति के आने पर आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के साथ ही प्रदीप नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *