• Mon. Jan 19th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Flood In Haryana  :  कुरुक्षेत्र में मारकंडा का तटबंध टूटा, कई गांवों में फसलें डूबीं

Flood In Haryana

  • -सात गांव प्रभावित, ग्रामीणों में भय का माहौल
  • -सिंचाई विभाग की टीमें तटबंध दुरुस्त करने में जुटीं
  • -इससे ग्रामीणों में भय का महौल, खराब हो रही फसलें

Flood In Haryana  :  कुरुक्षेत्र/फतेहाबाद/यमुनानगर । पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर हरियाणा में भी दिखने लगा है। प्रदेश में कई दिन हुई बरसात के कारण मारकंडा, सोमनदी और घग्घर नदी में उफान आ गया है। इसके कारण कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फतेहाबाद के लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर रात कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में गांव नैंसी में मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया। इसके कारण 7 गांवों के खतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया। किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। कई गांवाें में भी मारकंडा का पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों में भय का महौल है। हालांकि तटबंध को बंद किए जाने के लिए सिंचाई विभाग की टीमें लगाई गई हैं, जोकि मारकंडा नदी के तटबंध को दुरुस्त करने में जुटी है। नैंसी गांव के पास टूटे तटबंध से बड़ी मात्रा में पानी निकलने लगा, जिसके चलते थांदडो, शेरगढ़, मढाढो, जंधेडी, जैतपुरा, दानीपुर, ज्योतपुर आदि गांवों के लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। पिहोवा के एसडीएम कपिल कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी तटबंध को दुरुस्त करने में लगे हैं।

चारा खराब हो रहा

ग्रामीण पंजाब सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में भी मारकंडा नदी में बहुत अधिक पानी आया था। तब भी प्रशासन को लिखा गया था, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। उनके घर में पानी भरा हुआ है। खेतों में पशुओं का चारा खराब हो गया। ग्रामीण मायाराम ने कहा कि गांव ठसका से गांव नलवी तक खेतों में पानी बह रहा है। घरों में पानी बह रहा है।

https://vartahr.com/flood-in-haryana…in-many-villages/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *