• Sun. Mar 1st, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Farmer : अक्टूबर में पारा 38 डिग्री होने से किसानों को राहत

धान की फसल।धान की फसल।

Farmer

  • धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले, नमी की समस्या दूर होगी
  • धान की कटाई होगी तेज, मंडियों में भी आराम से बिक सकेगी
  • अब 5 दिन तक मौसम रहेगा साफ, ओर बढ़ सकता है तापमान

Farmer : फतेहाबाद। पिछले सप्ताह प्रदेश में बादलवाही व वातावरण में अत्याधिक नमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी लेकिन अब दो दिनों से मौसम बिलकुल साफ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा चढ़ेगा। 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर तापमान में ओर बढ़ोतरी होती है तो यह अक्टूबर मास का 20 सालों का रिकार्ड होगा। हालांकि यह तापमान धान की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

अभी मौसम साफ ही रहेगा

उधर, मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो मौसम साफ ही रहेगा, जिससे किसानों की चिंता को दूर कर दिया है। इस समय धान की कटाई बड़े स्तर पर शुरू हो गई है। अगर वर्षा होगी तो नुकसान अधिक होगा। यहीं चिंता किसानों को सता रही थी। पिछले दिनोंं जब बादल छाए तो किसान परेशान हो गए थे। इस बार धान की अच्छी फसल होने की उम्मीद है पिछले साल जिले में बाढ़ आने के कारण रतिया, जाखल व टोहाना में धान की फसल खराब हो गई थी।

इस बार धान की अच्छी फसल

उधर नरमा की फसल कई सालों से नहीं हो रही। इस बार धान की अच्छी फसल है। जुलाई में बेशक वर्षा अधिक नहीं हुई, लेकिन अगस्त महीने में औसतन से अधिक वर्षा हई थी। हर साल जिले में 256 एमएम वर्षा होती है, इस बार 253 एमएम वर्षा हो गई है। पिछले साल तो 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी।

https://vartahr.com/farmer-relief-to…grees-in-october/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *