Delhi
- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मस्जिद मोठ में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन
- विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
Delhi : नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की पहचान करने, खोजने, समझने व उसे विकसित करने की पहल और छात्रों में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देती है। इन्हीं लक्ष्यों को देखते हुए राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षक नीति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बच्चों के सांस्कृतिक व कलात्मक विकास के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत व कला उत्सव के नाम से गतिविधियों का आयोजन करता है। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2024 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मस्जिद मोठ, सादिक नगर, नई दिल्ली में एंड्रयूजगंज संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का संकुल स्तर पर दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 21 अक्टूबर को मुख्य अतिथि डॉक्टर ज्योति रैना सहायक प्रवक्ता गार्गी महाविद्यालय ने प्राचार्य ममता सिंह और उप प्राचार्य राम निवास मीणा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके किया।

कई प्रतियोगिताएं हुई
प्रथम दिवस संगीत वादन व गायन, समूह गीत, समूह नृत्य, दृश्य कला व चित्रकला का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली संभाग के एंड्रयूज गंज संकुल के 12 विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभापूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल (प्रेरणा अरोड़ा, सुधांशु बहुगुणा, राम मिश्रा, मोहम्मद अब्दुल फैज, तान्या कुमार, प्रगति बंसल, कविता द्विवेदी) विभिन्न विद्यालयों से प्रतियोगिता हेतु आए अनुरक्षक व प्रतिभागियों का स्वागत गीत द्वारा अभिनंदन किया।
https://vartahr.com/delhi-350-studen…wed-their-talent/