• Thu. Feb 5th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Deepak Punia Wedding News ओलम्पियन पहलवान दीपक पूनिया विवाह बंधन में बंधे

Deepak Punia Wedding News

सादगी भरे समारोह में शिवानी के साथ लिए सात फेरे

हरियाणा की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती जगत में भारत का नाम रोशन करने वाले ओलम्पियन पहलवान दीपक पूनिया (Olympian Wrestler Deepak Punia) विवाह बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान दीपक पूनिया ने बहादुरगढ़ स्थित हिल्टन रिसॉर्ट में सादगीपूर्ण लेकिन पारंपरिक समारोह के बीच शिवानी के साथ सात फेरे लिए।

Deepak Punia Wedding News

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह

दीपक पूनिया ने अपने पिता के मित्र की पुत्री शिवानी से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। विवाह समारोह में परिवार, रिश्तेदारों के साथ-साथ कुश्ती और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुईं।

कौन हैं दीपक पूनिया की पत्नी शिवानी

दीपक पूनिया की पत्नी शिवानी झज्जर जिले के गांव निलोठी की निवासी हैं। उन्होंने रोहतक के जाट महाविद्यालय से अंग्रेज़ी ऑनर्स में स्नातकोत्तर (MA English) किया है और साथ ही बीएड भी कर चुकी हैं। वर्तमान में शिवानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

Deepak Punia Wedding News

सगाई सितंबर में, फरवरी में शादी

दीपक और शिवानी की सगाई सितंबर माह में हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी को झज्जर स्थित धनखड़ फार्म हाउस में लग्न टीका की रस्म संपन्न हुई।
3 फरवरी की सायं दीपक पूनिया की बारात झज्जर जिले के छारा गांव से रवाना होकर बहादुरगढ़ पहुंची, जहां विवाह की सभी रस्में विधिवत पूरी की गईं।

छारा गांव से ओलंपिक तक का सफर

ओलम्पियन पहलवान दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ। उनके पिता सुभाष पूनिया स्वयं स्थानीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्होंने महज पांच वर्ष की उम्र में दीपक को अखाड़े में उतार दिया।

कोच वीरेंद्र आर्य के सान्निध्य में प्रशिक्षण

कोच वीरेंद्र आर्य के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हुए दीपक पूनिया ने कुश्ती की बारीकियां सीखीं। मिट्टी के अखाड़ों से निकलकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक पहुंचे दीपक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन

  • टोक्यो ओलंपिक 2021 में कांस्य पदक से बेहद कम अंतर से चूकते हुए पांचवां स्थान

  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 (बर्मिंघम) में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

दीपक पूनिया वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं और 86 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *