• Sun. May 17th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

BSc Statistics Career After 12th : Data Science, AI और Machine Learning में बनाएं शानदार करियर

एमडीयू का बीएससी

BSc Statistics Career After 12th

 Data Science, AI और Machine Learning के बड़े अवसर

  • डेटा साइंस, एआई और मशीन लर्निंग से जुड़ा आधुनिक पाठ्यक्रम
  • थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर जोर, इंडस्ट्री रेडी बनते छात्र
  • सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन की विशेष ट्रेनिंग
  • इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए उद्योगों से मजबूत जुड़ाव
  • एमडीयू में सिर्फ 60 सीटें, सीमित अवसर में बड़ा भविष्य

रोहतक। आज के डिजिटल दौर में डेटा नई ताकत बन चुका है। ऐसे समय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का बीएससी सांख्यिकी कोर्स छात्रों के लिए शानदार करियर विकल्प बनकर उभर रहा है। 12वीं गणित के बाद बेहतर करियर तलाश रहे युवाओं के लिए बीएससी स्टैटिस्टिक्स करियर आज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस कोर्स के जरिए छात्र Data Science, Artificial Intelligence (AI), Machine Learning और Data Analytics जैसे हाई-डिमांड सेक्टर में अपना भविष्य बना सकते हैं।

“Bsc Maths Career After 12th

यह आधुनिक data science after 12th maths आधारित कोर्स पारंपरिक पढ़ाई से आगे बढ़कर छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के अनुसार तैयार करता है। कोर्स में AI और Machine Learning Course से जुड़े विषयों के साथ Statistical Modeling, Data Visualization, Research Techniques और रिपोर्ट लेखन जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाती हैं। यही वजह है कि आज data analyst course और data scientist career in India की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं : मलिक

सांख्यिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रो. एस.सी. मलिक के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल थ्योरी तक सीमित नहीं है। इसमें छात्रों को प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और रिसर्च आधारित गतिविधियों के जरिए वास्तविक समस्याओं को हल करना सिखाया जाता है। यही ट्रेनिंग छात्रों को भविष्य के लिए तकनीकी रूप से मजबूत बनाती है।

उन्होंने बताया कि बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, IT सेक्टर और कॉर्पोरेट कंपनियों में statistics degree jobs और data analyst jobs for freshers की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बीएससी सांख्यिकी कोर्स युवाओं को तेजी से बदलते डिजिटल बाजार के लिए तैयार करता है।

BSc Statistics Career After 12th

अत्याधुनिक सुविधाएं और इंडस्ट्री कनेक्शन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का सांख्यिकी विभाग अपने अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध आधारित शिक्षण प्रणाली के लिए जाना जाता है। यहां छात्रों को सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर, Data Visualization Tools और आधुनिक टेक्नोलॉजी की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।

विश्वविद्यालय का विभिन्न उद्योगों और संस्थानों के साथ मजबूत जुड़ाव है, जिससे छात्रों को Internship और Campus Placement के बेहतर अवसर मिलते हैं। एमडीयू के इस कोर्स में केवल 60 सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए छात्रों के बीच इसकी प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है।

तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा यह कोर्स

आज के समय में AI, Machine Learning और Data Science जैसे क्षेत्रों में करियर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में AI career after 12th और best course after 12th maths की तलाश कर रहे छात्रों के लिए बीएससी सांख्यिकी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

यह कोर्स छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें इंडस्ट्री रेडी भी बनाता है। जो युवा सुरक्षित, आधुनिक और हाई-ग्रोथ करियर चाहते हैं, उनके लिए बीएससी स्टैटिस्टिक्स करियर भविष्य की मजबूत दिशा बन सकता है।

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *