• Tue. Jun 16th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bsc Maths Career After 12th : डेटा साइंस, बैंकिंग, कॉर्पोरेट से टेक्नोलॉजी तक खुलेंगे सफलता के रास्ते

Bsc Maths Career After 12th

Bsc Maths Career After 12th

  • एनईपी-2020 के तहत मल्टीपल एंट्री-एग्जिट की भी सुविधा
  • रिसर्च, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष फोकस
  • डेटा साइंस, एआई और मशीन लर्निंग में करियर के मौके
  • 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन, मेरिट और प्रवेश परीक्षा से होंगे दाखिले
  • सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार बनेगा कोर्सउच्च शिक्षा में पीएचडी और एमटेक (एआई/डेटा साइंस) का रास्ता आसान

रोहतक। 12वीं के बाद करियर को लेकर असमंजस में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए चार वर्षीय बीएससी (गणित) पाठ्यक्रम अब एक आधुनिक और रोजगारपरक विकल्प बनकर उभर रहा है। नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत तैयार किया गया यह कोर्स केवल पारंपरिक गणितीय अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, कंप्यूटेशनल मैथ्स, बैंकिंग और आईटी सेक्टर की जरूरतों को भी शामिल किया गया है। रोहतक के विभिन्न महाविद्यालयों और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कोर्स में विद्यार्थियों को रिसर्च, इंडस्ट्री इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा, जिससे वे नौकरी के लिए सीधे तैयार हो सकेंगे।

पोर्टल पर करें आवेदन

नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र 31 मई तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। एमडीयू में बीएससी गणित चार वर्षीय कोर्स के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, बीएससी गणित चार वर्षीय एसएफएस (एसएफएस) कोर्स में भी 60 सीटें हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में 80 सीट हैं। नेकीराम कॉलेज में 60 सीट उपलब्ध हैं। कॉलेजों में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे और एमडीयू में दाखिले के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

मल्टीपल एंट्री-एग्जिट और रिसर्च पर जोर

एनईपी-2020 की सबसे बड़ी विशेषता ‘मल्टीपल एंट्री और एग्जिट’ विकल्प है, जो इस कोर्स में भी लागू रहेगा। इसके तहत छात्र अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार पढ़ाई छोड़ या दोबारा शुरू कर सकते हैं।

करियर की असीम संभावनाएं

-आईटी और टेक: डेटा एनालिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट।
-बैंकिंग एवं बीमा : वित्तीय जोखिम प्रबंधन और सांख्यिकीय विश्लेषण।
-सिविल सेवा: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार।
-उच्च शिक्षा: सीधे पीएचडी या एमटेक (एआई/डेटा साइंस) में प्रवेश का विकल्प।

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *