Boxing
- -मुख्य मुख्य अतिथि मेयर बाल्मिकी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
- -प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 500 होनहार मुक्केबाज़ भाग ले रहे हैं
- -युवा खिलाड़ी विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंग में दमखम दिखा रहे
Boxing : रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित चौथी जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी साई एनबीए बॉक्सिंग अकादमी में जोर-शोर से जारी है। जिसमें मुख्य अतिथि मेयर रामअवतार बाल्मिकी रहे। बुधवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 500 होनहार मुक्केबाज़ भाग ले रहे हैं। ये युवा खिलाड़ी विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंग में अपना दमखम दिखा रहे हैं। आयोजन स्थल पर दर्शकों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ जुट रही है, जिससे माहौल और भी उत्साहजनक बन गया है।
बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इन्हें हमें अपनाना चाहिए। खेलों से हमारा स्वास्थ्य ही बेहतर नहीं रहता, बल्कि शारीरिक व मानसिक बल भी मिलता है। जहां तक खेलों का सवाल है, हरियाणा का नाम सबसे पहले लिया जाने लगा है।
यह रहे परिणाम
लड़कों के 46 किलोभार वर्ग में परिणाम
46 किलोग्राम
उदय सिंह चरखी दादरी
नितिन झज्जर
48 किलोग्राम
फलक सोनीपत
विराज गुरूग्राम
50 किलोग्राम
अंशु पानीपत
तेजस खोखर सोनीपत
52 किलोग्राम
हर्षित हिसार
आदित्य साईबी
54 किलोग्राम
आशु सोनीपत
आशीष रोहतक
57 किलोग्राम
रितेश कुमार फतेहाबाद
सुधांशु पानीपत
60 किलोग्राम
सावन भिवानी
गौरव रोहतक
63 किलोग्राम
विशाल झज्जर
आर्यन साईबी
66 किलोग्राम
कुनाल सोनीपत
नैतिक गुरूग्राम
70 किलोग्राम
ओमप्रकाश रेवाड़ी
नमन रोहतक
75 किलोग्राम
कुनाल गुरूग्राम
कार्तिक सोनीपत
80 किलोग्राम
देवांश हिसार
प्रनित पानीपत
80 से ज्यादा किलोग्राम
आयुष सोनीपत
चिरागदीप कैथल
लड़कियों में ———
46 किलोग्राम
भूमि रोहतक
राखी भिवानी
48 किलोग्राम
जिया पानीपत
जिया हिसार
50 किलोग्राम
महक कुरूक्षेत्र
काफी भिवानी
52 किलोग्राम
सिमरन जींद
कुदरत भिवानी
54 किलोग्राम
दीक्षा चंडीगढ़
जन्नत कैथल
57 किलोग्राम
साक्षी हिसार
यशिका सोनीपत
60 किलोग्राम
चाहत फरीदाबाद
समायरा सिरसा
63 किलोग्राम
हिमांशी भिवानी
दीया साईबी
66 किलोग्राम
प्रिया साईबी
यशिका रोहतक
70 किलोग्राम
प्रिया कैथल
हिमांशी गुरूग्राम
75 किलोग्राम
ज्योति रेवाड़ी
संध्या रोहतक
80 किलोग्राम
यशिका अंबाला
कनक झज्जर
80 से ज्यादा किलोग्राम
अशिंका चंडीगढ़
भूमिका गुरूग्राम