• Thu. May 14th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bahadurgarh crime news बहादुरगढ़ में युवती की गर्दन रेतकर हत्या, युवक गंभीर

Bahadurgarh Crime News

देवीलाल पार्क के पास वारदात से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शहर के देवीलाल पार्क के पास माइनर किनारे एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि मौके पर एक युवक भी गंभीर घायल अवस्था में मिला। युवक की गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि माइनर किनारे एक युवती का शव पड़ा है और उसके पास ही एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Bahadurgarh crime news

घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की हत्या घायल युवक ने की या फिर किसी तीसरे व्यक्ति ने दोनों पर हमला किया।


मृतका शक्ति नगर की रहने वाली, युवक की पहचान अभिषेक के रूप में

पुलिस जांच में मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है, जो बहादुरगढ़ के शक्ति नगर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। घायल युवक को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।


DCP Mayank Mishra ने लिया घटनास्थल का जायजा

डीसीपी बहादुरगढ़ Mayank Mishra ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की। घायल युवक की हालत ऐसी नहीं है कि वह पूरी जानकारी दे सके। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।


 इलाके में दहशत का माहौल

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुई इस घटना से हैरान हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

हरियाणा की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहां जाएं :-Haryana News सेक्शन देखें

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *