Ajmer Rape -100 से ज्यादा छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला -गैंग के लोग स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को फॉर्महाउस पर बुलाते थे -उनके साथ गैंगरेप करते थे और उत्पीड़न कर छोड़ देते थे -पुलिस की 10 से ज्यादा चार्जशीट न्याय के रास्ते में में बनी रोड़ा Ajmer Rape : अजमेर। देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड के बाकी बचे 6 दोषियों (नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहिल गणी, सैयद जमीर हुसैन) को कोर्ट ने दोषी माना है। अजमेर का विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने फैसले में सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे कोर्ट इन पर सजा सुनाई। दरअसल, अजमेर के एक गैंग ने 1992 में स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 250 लड़कियों की नग्न तस्वीरें हासिल की। फिर उन्हें लीक करने की धमकी देकर 100 से अधिक छात्राओं के साथ गैंगरेप किया। गैंग के लोग स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को फॉर्महाउस पर बुलाते थे। उनके साथ गैंगरेप करते थे। कई स्कूल तो अजमेर के जाने-माने प्राइवेट स्कूल थे। इन बच्चियों की उम्र उस समय 11 से 20 साल की हुआ करती थी। फिलहाल मामले में 4 आरोपी पूर्व में सजा काट चुके हैं। पहली चार्जशीट में 12 आरोपियों के थे नाम पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों कैलाश सोनी, हरीश तोलानी, फारुख चिश्ती, इशरत अली, मोइजुल्लाह उर्फ पूतन इलाहाबादी, परवेज अंसारी, नसीम उर्फ टारजन, पुरुषोत्तम उर्फ बबली, महेश लुधानी, अनवर चिश्ती, शम्सू उर्फ माराडोना और जहूर चिश्ती को गिरफ्तार कर डीजे कोर्ट अजमेर में 30 नवंबर 1992 को पहली चार्जशीट पेश कर दी थी। 10 से ज्यादा चार्जशीट केस में पहली चार्जशीट 8 आरोपियों के खिलाफ और इसके बाद 4 अलग-अलग चार्जशीट 4 आरोपियों के खिलाफ थीं। इसके बाद भी पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ 4 और चार्जशीट पेश की। यही पुलिस ने सबसे बड़ी गलती कर दी थी। इसलिए, न्याय में 32 साल लगे। Join WhatsApp Channel ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें facebook Post navigation Jind News : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुई मुठभेड़ में हरियाणा के जींद का लाल शहीदJammu : खरगे और राहुल टटोलेंगे जम्मू कश्मीर की सियासी नब्ज
BAMS Ke Baad Career Options: आयुर्वेद में करियर के साथ हेल्थकेयर सेक्टर में बनाएं मजबूत पहचान Oct 15, 2026 admin
एक कलाकार, पांच अनोखी किताबें: उल्टी लिखी गीता से सुई की मधुशाला तक, पीयूष गोयल ने रचा इतिहास Aug 24, 2026 admin