Agniveer
- पुरुष उम्मीदवाराें के एडमिट कार्ड जारी
- महिला उम्मीदवाराें के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे
Agniveer : चंडीगढ़। अंबाला कैंट में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक अग्निवीर महिला एवं पुरुष की भर्ती होगी। 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अम्बाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी जो की प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, भाग ले सकते हैं। प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसम्बर 2024 को जारी किए जा चुके हैं। सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार 9 फरवरी से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं।
https://vartahr.com/agniveer-recruit…4-to-10-february/