• Thu. Nov 13th, 2025

Haryana News : कैथल में महिला के साथ पकड़े जाने पर युवक की पेचकस मारकर की हत्या

Haryana News :

  • डर के मारे छत से कूदा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
  • एक महिला के साथ कमरे में था युवक, तभी पकड़ा गया

कैथल। कैथल के करनाल रोड स्थित फ्रैंडस कालोनी गली नंबर 1 के बाहर वीरवार को दोपहर करीब एक दुकान की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक अर्धनग्न हालत में छत से नीचे गिरा था। जोकि एक बार उठा और वहां से कुछ कदम दौड़ा भी था।गंभीर हालत में युवक को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसे परिजनों को भी सूचित किया गया। युवक की पहचान कलायत के 30 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने महिला के कारण युवक की हत्या करने का शक जाहिर किया। युवक के शरीर पर सुआ मारने के भी निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र से एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है। जिसमें युवक छत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। सुरेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर करनाल रोड स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरे को किराए पर लिया हुआ है।

अर्धनग्न हालत में नीचे गिरा युवक

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र दोपहर को अपने कमरे पर एक महिला के साथ आया था। कुछ देर बाद वहां दो युवक आए तथा वे सीधे ऊपर कमरे में चले गए। इसके बाद सुरेंद्र अर्धनग्न हालत में ऊपर से नीचे आकर गिरा। नीचे वह एक काउंटर पर टकराया।
नीचे गिरने के बाद युवक उठा और कुछ कदम दौड़ा भी। लेकिन इसके बाद उसकी चलने की हिम्मत नहीं रही। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। राहगीरों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ​

बाइक सवार दो युवकों ने मारा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोपहर एक बजे युवक और महिला कमरे में आए थे। उसके बाद वे वहीं पर थे। उनके वहां होने की सूचना के बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है दोनों युवाओं द्वारा सुरेंद्र पर पेचकस से हमला किया। युवाओं द्वारा पेचकस भी पास की दुकान से आज ही खरीदा था। जैसे ही सुरेंद्र बेहोशी की हालत में नीचे गिरा तो आरोपी दोनों युवक व एक महिला वहां से फरार हो गए।

 

अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *