Rewari news
-हिन्दी भाषा के साथ हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं जो हमे राष्ट्रवाद से जोड़ते हैं
– आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
Rewari news : भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का दक्षिण हरियाणा का एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर, रेवाड़ी में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिता देवी के नेतृत्व में निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. योगेन्द्र सिंह और सुनिता यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर अपने संदेश में निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा के साथ हमे आत्मा और मन से जोड़ती हैं इसलिए हिन्दी भाषा के साथ हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं जो हमे राष्ट्रवाद से जोड़ते हैं जिससे कि हम राष्ट्र निर्माण की और अग्रसर होते हैं I डॉ. अनिता देवी ने हिन्दी की विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि पर अपने विचार व्यक्त किए।स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार और उसके सम्मान में सशक्त स्लोगन प्रस्तुत किए और पोस्टर प्रतियोगिता में आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिन्दी की महत्ता को रेखांकित किया तथा इस वर्ष हिन्दी दिवस का थीम ” हिन्दी एकता और साँस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज ” हैं। निबंध प्रतियोगिता में आर्ट्स विभाग के प्रथम वर्ष से आरती प्रथम, द्वितीय वर्ष से प्रियंका द्वितीय तथा तृतीय वर्ष से महक तीसरे स्थान पर रहीं I पोस्टर प्रतियोगिता में आर्ट्स विभाग के द्वितीय वर्ष से प्रियंका प्रथम व प्रथम वर्ष से तनुजा निनावत एवं कोमल द्वितीय रहीं तथा M.A.राजनीतिक विज्ञान फाइनल से प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं I स्लोगन प्रतियोगिता में आर्ट्स विभाग के प्रथम वर्ष से कोमल प्रथम व कंचन द्वितीय स्थान पर रहीं और M.A. राजनीतिक विज्ञान फाइनल से कोमल व B.A. फाइनल से महक तीसरे स्थान पर रहीं I इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनिल कुमार यादव व डॉ. रीनू यादव और डॉ.योगेन्द्र सिंह ने निभाई I उपरोक्त प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा करते हुए डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। ऐसे कार्यक्रम हिन्दी के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देते हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.सुदेश ने हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए अपने संदेश में कहा कि हमें विश्वास है कि इस प्रकार के आयोजन हिन्दी भाषा और संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण,देशभक्ति और राष्ट्र को सर्वोपरी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं I
https://vartahr.com/rewari-news-comp…a-became-winners/