• Tue. Sep 2nd, 2025

Hrayana News : यमुनानगर में उफान पर यमुना नदी : हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले, दिल्ली तक बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर उफान पर बहती यमुना नदी।यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर उफान पर बहती यमुना नदी।

Hrayana News

  • हथिनीकुंड बैराज पर सीजन का सर्वाधिक 329313 क्यूसेक पानी दर्ज
  • -सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी 18 गेट खोलकर पानी यमुना नदी में छोड़ा
  • -पानी का बहाव तेज होने से 48 घंटे में पानी दिल्ली पहुंचने की संभावना
  • -सिंचाई विभाग ने यमुना में 329313 क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ घोषित किया

 

Hrayana News : यमुनानगर। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही तेज बरसात के बाद यमुना नदी उफान पर आ गई है। सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर इस सीजन का सर्वाधिक 329313 क्यूसेक पानी दर्ज किया है। सिंचाई विभाग ने स्थानीय नहरों को बंद कर बैराज के सभी 18 गेटों को खोलकर पानी को यमुना नदी में छोड़ दिया। इस बार पानी का बहाव अधिक होने से 72 घंटे में दिल्ली पहुंचने वाला पानी केवल 48 घंटे में ही दिल्ली पहुंचने की संभावना बनी है। उधर, सिंचाई विभाग ने यमुना नदी में 329313 क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ घोषित कर दिया है। हरियाणा समेत पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिन से लगातार बरसात जारी है। इस दौरान सोमवार को अचानक से हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। तड़के तीन बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 97869 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बाद तेज गति से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। सुबह नौ बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 329313 क्यूसेक पर पहुंच गया। इसके बाद सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी गेट खोल दिए। यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जिला प्रशासन ने यमुना नदी के साथ लगते गांवों में मुनियादी करवाकर लोगों को पानी से दूर रहने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने बढ़ते पानी की स्थिति को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर 01732-237801 जारी किया है। इसके बाद पानी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ। सुबह 10 बजे पानी आठ हजार क्यूसेक घटकर 321653 तथा दोपहर तीन बजे 296510 क्यूसेक पानी रहा। हालांकि लगातार हो रही बरसात से जलस्तर बढ़ने की सभांवना जताई जा रही है।

बरसाती नदियां भी उफान पर

यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुना के साथ लगते दर्जनों गांवों के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। इसके साथ ही यमुनानगर की बरसाती नदियां सोम नदी व पथराला नदी भी उफान पर हैं। इन नदियों ने भी फसलों पर ताबाही मचानी शुरू कर दी है। यमुना नदी के साथ लगते गांव टापू कमालपुर में पानी ने खेतों में कटाव शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष यमुना नदी के पानी से हुए कटाव से कमालपुर में काफी नुकसान हुआ था।

इस प्रकार बढ़ा हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर

समय पानी क्यूसेक में

रात दो बजे 87813

तीन बजे 97869

चार बजे 165514

पांच बजे 210361

सात बजे 272645

आठ बजे 311032

नौ बजे 329313

https://vartahr.com/hrayana-news-yam…delhi-high-alert/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *