• Wed. Mar 4th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana News :  महिला अनुबंधित कर्मियों को अब हर माह मिलेंगे दो आकस्मिक अवकाश

Haryana News

  • -प्रदेश सरकार का अहम फैसला, अधिसूचना जारी
  • -अनुबंध पर काम कर रही करीब 39000 महिलाओं को लाभ
  • – पहले 10 सीएल मिलती थी अब 22 मिलेंगी

Haryana News :  चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ऐसे कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे, लेकिन ये अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे। ये आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे। पहले आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हर साल 10 दिन के आकस्मिक अवकाश और 10 दिन के चिकित्सा अवकाश की अनुमति थी।

https://vartahr.com/haryana-news-wom…aves-every-month/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *