• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

PGIMS ROHTAK : विरोध में उतरे दूसरे कर्मचारी, बोले, चन्दा चोर कर रहे हड़ताल

PGIMS ROHTAK

  • कर्मचारी बोले, कोई हड़ताल नहीं करना चाहता
  • जबरदस्ती बैठाया, जो नहीं गया उससे मारपीट की गई
  • कर्मचारियों ने हड़ताल के विरोध में की नारेबाज़ी

PGIMS ROHTAK : रोहतक। पीजीआईएमएस में चल रही हड़ताल में नया मोड आ गया है। दूसरे कर्मचारी हड़ताल के विरोध में उतर आए हैं। सभी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और बताया कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारी गलत तरीके से चंदा इकट्ठा करते हैं। कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। जब हम हड़ताल में शामिल नहीं हुए तो मारपीट की गई। बेयरर आशा ने बताया कि हम सभी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि हड़ताल में बाहर के लोग शामिल हैं, उन्हें उठवाकर हड़ताल खत्म करवाई जाए। इसके अलावा जिन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की है, उन पर कारवाई की जाए। हम हड़ताल के विरोध में हैं और संस्थान का काम बाधित नहीं होने देंगे।

पीजीआई को बदनाम कर रहे हड़ताल करवा रहे बाहरी लोग

बेयरर राजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोग हड़ताल करके संस्थान को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि मरीज परेशान हो और पीजीआई बदनाम हो। ऐसे लोगों पर रोक लगना जरूरी है। कोई कर्मचारी हड़ताल नहीं करना चाहता, लेकिन सभी से चन्दा लेकर उनके साथ दिखा किया जा रहा है। एचकेआरएन सरकार की पॉलिसी है और सरकार ही निर्णय लेगी, लेकिन हड़ताल करवा रहे बाहरी कर्मचारी लालच देकर हड़ताल करवा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *