• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bhiwani News : भिवानी में तोशाम के प्रोफेसर मनोज ने एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

Bhiwani newsयूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे एल्ब्रुस पर्वत पर तिरंगा लहराते गांव मिरान के प्रोफेसर मनोज।

Bhiwani News

  • 1 जुलाई को सुबह 8:30 बजे रचा इतिहास
  • रूस व यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत है एलब्रुश

Bhiwani News : हिसार के राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं मूल रूप से तोशाम के गांव मिरान के निवासी प्रोफेसर मनोज ने रूस और यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एलब्रुश पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 24 जून से अपने अभियान की शुरुआत की थी और उनका यह अभियान 3 जुलाई तक चला। प्रोफेसर मनोज ने कहा कि रूस देश के काकेकश पर्वत माला में स्थित रूस व यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एलब्रुश पर 1 जुलाई को सुबह 8:30 बजे तिरंगा लहराया। यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत को उत्तर की ओर से विजय किया तथा उसकी पूर्वी चोटी जिसकी ऊंचाई 5621 (पश्चिमी सम्मिट 5642) मीटर है।
चढ़ाई बेहद मुश्किल
इस पर्वत की चढ़ाई उत्तर की तरफ से करना बड़ा ही मुश्किल काम है, जहां पर तापमान माइन्स 30 डिग्री व 60 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज बफीर्ली हवाएं व ऑक्सीजन की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि अभियान के आखिरी दिन लगभग 1800 मीटर की चढ़ाई की व लगातार 9:30 घंटे बर्फ के ऊपर चलकर अभियान को सफल बनाया।

https://vartahr.com/bhiwani-news/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *