• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Hadsa : जम्मू कश्मीर के रामबन में हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

Hadsa

  • 700 फुट गहरी खाई में गिरा सैन्य वाहन
  • सेना, पुलिस और एसडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया
  • बादल फटने से सड़क पर भारी कीचड़ था, वाहन फिसला

Hadsa : रामबन/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक सैन्य वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ। सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है।

शुक्रवार को फटा था बादल

शुक्रवार को रामबन में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। सड़क पर मडस्लाइडिंग (कीचड़) के चलते एनएच-44 को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया था कि हाईवे क्लियर होने की जानकारी मिलने के बाद ही सफर के लिए निकले। इससे पहले, 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *