• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Jawan : चरखी दादरी का एयरफोर्स का जवान लद्दाख में शहीद

Jawan

  • नवीन श्योराण की नवंबर में ही होनी थी शादी
  • 15 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था
  • लेह लद्दाख में नदी में डूबने से शहीद हो गया

Jawan : चरखी दादरी। चरखी दादरी के गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी एयरफोर्स का जवान नवीन श्योराण नदी में डूबने से शहीद हो गया। नवीन की ड्यूटी लेह लद्दाख में थी। वह 5 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। मंगलवार शाम को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को ड्यूटी के दौरान नवीन नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नवीन 15 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था।

बचपन से सेना में भर्ती होने का सपना

ग्रामीणों ने बताया कि नवीन का बचपन से सेना में भर्ती होकर भारत माता की रक्षा करने का लक्ष्य था। सेना में भर्ती होने के लिए नवीन ने कड़ी मेहनत की और 4 साल पहले उसका एयरफोर्स में सलेक्शन हो गया। फिलहाल उसकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में थी। 15 दिन पहले ही वह छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गया था।

पिता किसान , मां आंगनबाड़ी वर्कर

नवीन के पिता सतीश श्योराण किसान है और मां अनीता आंगनबाड़ी वर्कर है। नवीन दो भाइयों में छोटा है। उसका बड़ा भाई नितिन लॉ की पढ़ाई कर रहा है। उसके दादा धर्म सिंह भी सेना में थे। नवीन का रिश्ता हो चुका था और नवंबर में शादी तय हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *