• Sat. Apr 19th, 2025

Delhi : नरेला में औदीच्य ब्राह्मण (व्यास) समाज के महाकुंभ में जुटे दिग्गज

Byadmin

Apr 17, 2025

Delhi

  • -एक दूसरे के साथ साझा किए विचार, बिरादरी को आगे ले जाने पर मंथन
  • -कार्यक्रम में देश के करीब 12 राज्यों से समाज के लोगों ने भाग लिया
  • -एक दिवसीय परिवार मिलन सम्मेलन शानदार तरीके से हुआ संपन्न

 

Delhi : नई दिल्ली। दिल्ली में नरेला/सिंघोला के माता मंशा देवी मंदिर परिसर में उतर भारत औदीच्य ब्राह्मण (व्यास) समाज का पहला एक दिवसीय परिवार मिलन सम्मेलन का आयोजन औदीच्य ब्राह्मण एकता मंच द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में देश के करीब 12 राज्यों से समाज के लोगों ने भाग लिया और एक दूसरे का हाल जाना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपस में मेलजोल बढ़ाना और एक दूसरे के साथ अपने अनुभव बांटना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर गौतम सिंघोला ने की। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हए उतर भारत औदीच्य ब्राह्मण (व्यास) सभा पिहोवा के उपप्रधान महेश व्यास नरेला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत श्री गोविंद माधव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। व्यास परिवार की नन्ही बेटी मीनाक्षी गौतम ने शानदार नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। बांसुरी वादक परवीन शर्मा रतलाम मध्य प्रदेश ने बांसुरी धुन से सबको आकर्षित किया। मुख्य रूप से रघुनंदन शर्मा पूर्व राज्य सभा सांसद और अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू जी रहे।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शैलेश शुक्ला गुजरात, जगदीश शर्मा देवास मध्य प्रदेश, समाज सेवी रमेश चन्द्र पण्ड्या, मध्य प्रदेश, सुरेन्द्र चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, रविन्द्र मेहता इंदौर, राज्य अध्यक्ष मनीष पटेल, श्री भगवान शर्मा, अरुण उपधाय्य, निरंजन शर्मा, सुभाष पण्ड्या, डॉक्टर सुभाष शर्मा खंडवा, उल्हास ठक्कर, राजस्थान से डॉक्टर हरीश, डॉक्टर उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, दिल्ली-हरियाणा-उत्तर प्रदेश, पंजाब-उत्तराखंड की संस्थाओं के अध्यक्ष और प्रतिनिधि रामकुमार शर्मा, सतीश गौतम, राजीव व्यास, चन्द्रपाल व्यास, सुभाष व्यास यारा, भगवत प्रशाद शर्मा, राकेश शर्मा, पंकज, रामकुमार व्यास, शिवकुमार कौशिक शिकारपुर, आनंद प्रकाश आर्य, प्रेम प्रकाश धनौरी मौजूद रहे।

https://vartahr.com/delhi-big-person…munity-in-narela/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *