• Sat. Apr 19th, 2025

Haryana : आसमान साफ होते ही चढ़ने लगा पारा, इस सप्ताह फिर पसीने छुड़ाएगी गर्मी

Byadmin

Apr 13, 2025
रविवार शाम को छाए बरसात के बादल।रविवार शाम को छाए बरसात के बादल।

Haryana

  • -रात के तापमान में भी होने लगी वृद्धि
  • -अब पांच दिन तक साफ रहेगा मौसम

Haryana : रेवाड़ी। तीन दिन तक आंधी और हल्की के बरसात के बाद आसमान साफ होते ही गर्मी के तेवर तीखे होने शुरू हो गए हैं। दिन-रात के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया है। अगले पांच दिन तक आसमान रहने की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह के मध्य तक तापमान एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। इसके बाद हीटवेव का प्रकोप शुरू हो सकता है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद अचानक शाम को बरसात के बादल छा गए। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से गिरकर तीन दिन में 34 डिग्री पर आ गया था। इससे लोगों को भारी गर्मी के प्रकोप से निजात मिल गई। इससे पूर्व बीते सप्ताह लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ा था। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद आसमान साफ हो गया। रविवार को तेज धूप ने दोपहर तक मौसम गर्म बना दिया। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.5 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 3.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय सड़क और बाजार सूने नजर आने लगे।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। सप्ताह के अंत में कमजोर विक्षोभ के सक्रिय होने से एक-दो दिन तक आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी आगे निकल सकता है। इससे हीटवेव एक बार फिर से लोगों को जमकर परेशान कर सकती है। अप्रैल माह के अंत तक लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

फसल निकालने में जुटे किसान

मौसम साफ होने से किसानों को भी राहत मिली है। बारिश में भीगी फसल तेज धूप खिलने के बाद सूख गई है। किसानों ने फसल निकालना भी शुरू कर दिया है। पछेती गेहूं की फसल कटाई का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। कई किसानों ने गेहूं की कटाई कार्य के चलते सरसों की फसल नहीं निकाली थी। अब बची हुई सरसों निकालने का कार्य भी तेज हो गया है। आगामी मंगलवार से मंडियों में सरसों और गेहूं दोनों की आवक बढ़ने की संभावना है।

https://vartahr.com/haryana-temperat…-again-this-week/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *