• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Weather : बारिश के बाद चली हवाओं से गेहूं की फसल बिछी, रविवार को भी तेज हवाओं के आसार

Weather

  • -शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा
  • -भट्टूकलां में 11 एमएम, कुलां में 12 एमएम व फतेहाबाद में 7 एमएम बरसात दर्ज

 

Weather : फतेहाबाद : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और देर रात को दो बार बारिश हुई। ज्यादा बारिश जिले के कुलां और भट्टू क्षेत्र में दर्ज की गई। बारिश के बाद यहां का तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क गया। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश के बाद हवाएं चलने से गेहूं की फसल बिछ गई। भट्टूकलां में 11 एमएम, कुलां में 12 एमएम व फतेहाबाद में 7 एमएम बरसात दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अब हवाएं चलती हैं तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
पिछले कई दिनों से मौसम विभाग ने यहां पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते बादलवाही व बरसात के आसार बता रखे थे। शुक्रवार शाम को आसमान में बादल छा गए और हवाएं चलने लगी। रात को करीब 11 बजे व शनिवार अलसुबह 5 बजे बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। फतेहाबाद के बड़ोपल, कुलां, टोहाना, भट्टूकलां में औसत से ज्यादा बरसात दर्ज की गई।

किसानों को भारी परेशानी

बरसात के बाद हवाएं चली तो गेहूं की फसल बिछ गई जिससे किसानों की सांसें सूख गई। शनिवार सुबह फिर बादल छाये। हालांकि बाद में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। बारिश के बाद हवाएं चलने से बड़ोपल, कुलां व जाखल के गांव म्योंद कलां, लाम्बा व चिम्मो में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। मौसम विभाग ने 16 मार्च को भीमौसम परिवर्तनशील रहने और उसके बाद आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *