• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Cold : बढ़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे से नहीं मिली राहत, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा नारनौल

यमुनानगर में शनिवार सुबह छाए घने कोहरे में सड़कों पर रेंगते रहे वाहन।यमुनानगर में शनिवार सुबह छाए घने कोहरे में सड़कों पर रेंगते रहे वाहन।

Cold

  • न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया
  • कोहरे में रेंगते रहे वाहन,
  • मौसम विभाग ने कहा, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

Cold : हरियाणा। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोग कड़ाके ठंड से बेहाल हैं। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, लोग घरों में ही दुबके रहे। कई जिलों में दिन भर कोल्ड डे बना रहा। प्रदेश में नारनौल न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा। दूसरी तरफ, मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

दिनभर कांपते रहे लोग

यमुनानगर समेत कई जिलों में शनिवार को घना कोहरा छाने, शीतलहर चलने और आसमान में छाए बादलों के कारण लोग ठंड में कांपते रहे। दिन भर कोल्ड डे बना रहा, जिससे लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए। दोपहर तक सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। दिन भर बाजारों की रौनक गायब रही। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलीं। लंबी दूरी की बसें भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंची।

पशु भी होने लगे बीमार

पिछले कई दिन से सुबह के वक्त छा रहे घना कोहरा व शीतलहर चलने से लोगों के साथ साथ पशु भी बीमार होने लगे हैं। वहीं, ठंड की वजह से दुधारू गाय व भैंस के दुध में भी कमी आ गई है। बीमार पशुओं को अलाव जलाकर उन्हें ठंड से राहत दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
अस्थमा पीड़ित बुजुर्गों के खानपान का रखें ख्याल
अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने से बुजुर्गाें को सांस लेने में दिक्कत, छाती इन्फेक्शन, एलर्जी की समस्याएं आती हैं। इसके अलावा जोड़ों का दर्द भी महसूस होता है। इसलिए उन्हें अलाव का सहारा लेना चाहिए और ज्यादातर समय राजाई में व्यतीत करना चाहिए।

क्या कहता है मौसम विभाग

प्रदेश में 21 जनवरी तक मौसम खुश्क बना रहेगा। उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवा चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। अलसुबह व देर रात धुंध छाने की संभावना है। एक और पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से 22 व 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 24 जनवरी से राज्य में मौसम फिर से खुश्क बना रहेगा।

-डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हकृवि

https://vartahr.com/cold-severe-cold…est-in-the-state/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *