Weather
- दोनों जिलों में न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा
- सिरसा का अधिकतम तामपान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया
- तेज धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से राहत
- कोहरा भी साफ रहा, वाहन चालकों को मिली राहत
- कल से फिर करवट ले सकता है मौसम
- 11 और 12 को बरसात की संभावना, पांच जिलों में अलर्ट
Weather : हरियाणा। प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने काे मिल रहे हैं। कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को सूरज की तेज चमक ने बुधवार को कुछ राहत दी। दिन में तेज धूप निकलने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड दिनभर गायब रही। हालांकि रात के तापमान में गिरावट जरूर आई है, जिससे सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में हिसार और जींद जिले सबसे ठंडे तो सिरसा सबसे गर्म रहा। जींद और हिसार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 10 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई है। इसके कारण 11 और 12 जनवरी को बरसात की संभावना बन रही है।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 जिलों में अगले 3 दिन सुबह घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, पलवल और पंचकूला शामिल हैं। वहीं, जींद, पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला व करनाल सहित 7 जिलों में कोल्ड वेव चलने की आशंका जताई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
रात का न्यूनतम पारा में 3.1 डिग्री गिरा
प्रदेश में 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सिल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। यमुनानगर को छोड़कर अन्य 21 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिसार और जींद जिलों में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है। इन दोनों जिलों का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 3 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।
अभी और बढ़ेगी सर्दी
हरियाणा में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। कुछ जिलों में अलसुबह धुंध छा सकती है। एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव आएगा, 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। 13 जनवरी से मौसम खुश्क रहेगा, ठेड और बढ़ेगी।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हकृवि, हिसार
ऐसा रहा जिलों में तापमान
– शहर अधिकतम न्यूनतम
– सिरसा 22.2 6.0
– जींद 19.4 4.5
– हिसार 21.1 4.5
– फरीदाबाद 21.6 8.8
– अंबाला 17.4 9.3
– करनाल 18.5 9.0
– नारनौल 17.5 7.7
– रोहतक 19.7 7.7
– भिवानी 20.4 5.0
– गुरुग्राम 19.9 8.1
– कुरुक्षेत्र 10.7 —
– पानीपत 19.2 —
– सोनीपत 22.0 10.6
https://vartahr.com/weather-hisar-an…-was-the-hottest/