• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Doctors : यूडीएफ ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की पुनः समीक्षा की मांग

यूडीएफ़ राज्य अध्यक्ष डॉ अमित व्यास की अध्यक्षता में यूडीएफ़ संगठन ने सौंपा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता को ज्ञापन(यूडीएफ़ राज्य अध्यक्ष डॉ अमित व्यास की अध्यक्षता में यूडीएफ़ संगठन ने सौंपा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता को ज्ञापन(

Doctors

-डॉ. गुप्ता ने पत्र को स्वास्थ्य विभाग को भेजा

-पीजी डॉक्टर्स कुलपति यूएचएस रोहतक, डॉ अग्रवाल से भी मिले थे

Doctors : हिसार। यूडीएफ़ के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर छात्रों (एमडी/एमएस/एमडीएस) को रद किए गए शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की पुनः समीक्षा हेतु, यूडीएफ़ संगठन ने पूर्व स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉ कमल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और उन्हें पूर्ववत स्थिति में लागू करने का अनुरोध किया। उन्होंने पत्र को स्वास्थ्य विभाग को अग्रेषित कर दिया है। इस संबंध में पीजी डॉक्टर्स कुलपति यूएचएस रोहतक, डॉ एच के अग्रवाल से भी मिल चुके हैं। आरडीए अग्रोहा अध्यक्ष डॉ सन्नी और संयुक्त सचिव डॉ हेमंत ने बताया कि इससे न केवल पीजी छात्र एक नयी ऊर्जा के साथ काम करेंगे बल्कि वो पारिवारिक बंधन को बढ़ावा दे सकेंगे और मानसिक तनाव से भी मुक्त होंगे। इस मौक़े पर अग्रोहा मेडिकल से डॉ संदीप, डॉ श्रुति, डॉ वर्षा जांगड़ा, डॉ ऐनी मौजूद रहे ।

https://vartahr.com/doctors-udf-subm…summer-vacations/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *