• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Weather : कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हरियाणा, हाड़तोड़ ठंड शुरू

यमुनानगर में सुबह के समय छाया कोहरा।यमुनानगर में सुबह के समय छाया कोहरा।

Weather

  • मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया
  • अब हाड़ तोड़ ठंड का दौर होगा शुरू, बढ़ेगी परिशानियां
  • हरियाणा में 4 और 3 जनवरी को बारिश और ओले गिरने की अलर्ट
  • प्रदेश में साढ़े तीन डिग्री तक गिरा पारा, दिन में धूप ने दी राहत
  • 4 से 6 जनवरी तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

Weather : फतेहाबाद। पहाड़ों लगातार चल रही भारी बर्फबारी के कारण मैदानी भाग कंपकंपाने लगे हैं। हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के कारण हाड़तोड़ ठंड का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश में घने कोहरे के साथ कउ़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोग नए साल का स्वागत कोहरे की सफेद चादर के बीच करेंगे और जश्न मनाएंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फतेहाबाद के अलावा हिसार, सिरसा, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं। मंगलवार को 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की ओर से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। नमी बढ़ने से राज्य के अधिकांश इलाकों की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद चादर छाने के आसार हैं। इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मंगलवार को दिन में कुछ घंटे धूप निकली लेकिन बाद में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। आज जहां जहां धूप निकली है कल वहां पर देर रात या अलसुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रमोहन का कहना है कि पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ आने से 1 से 3 जनवरी के बीच में हल्की बर्फबारी होगी। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 जनवरी से 6 जनवरी के बीच में पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं।

देश में ये हाल

-देश के तीन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हैं।बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल के शिमला में 24 हजार वाहनों में 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे हैं।

-उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में शीतलहर चल रही है। 60 जिलों में घना कोहरा है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 ट्रेनें 8 घंटे तक लेट आईं।

-मध्य प्रदेश में भी तापमान लगातार गिर रहा है। नीमच में पारा 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

-राजस्थान 3 दिन तक कोल्डवेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन माउंट आबू में बधवार से 3 दिन के बीच पारा माइनस में जा सकता है। फिलहाल यहां तापमान 1 डिग्री है।

https://vartahr.com/weather-blanket-…yana-cold-starts/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *