• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Hadsa : ईंट भट्टे की दीवार गिरी, चार बच्चों की मौत, तीन घायल

घटना की जानकारी देते मृतक बच्चों के परिजन।घटना की जानकारी देते मृतक बच्चों के परिजन।

Hadsa

  • -गांव बुडाना में हादसा, दीवार के नीचे 8 बच्चे दबे
  • -घायलों का नारनौंद और हांसी नागरिक अस्पताल में इलाज
  • -रविवार रात करीब 20 मजदूर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे

Hadsa : नारनौंद/हिसार। गांव बुडाना में ढांडा ब्रिक्स कंपनी ईंट भट्टे पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ईंट पकाने वाली जगह के साथ लगती एक दीवार गिरने से उसके नीचे करीब आठ बच्चे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, इनमें 3 बच्चे एक ही परिवार के हैं। वहीं 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ईंट भट्टे पर उत्तर प्रदेश के मजदूर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों के बच्चे ही हादसे का शिकार हुए हैं। मरने वालों में बदायूं के गांव जलालपुर की 3 माह की निशा, गांव करयामई निवासी भगवानदास के तीन बच्चे सूरज(9), विवेक (8) और नंदिनी(5) शामिल हैं। हादसे में बच्ची गौरी(5), हिमांशी व राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का नारनौंद और हांसी नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

डेढ़ माह पहले आए थे मजदूर

उत्तर प्रदेश के मजदूर परिवार करीब डेढ़ महीने पहले ही नारनौंद खंड के गांव बुडाना के ढांडा ईंट भ‌ट्ठा पर काम करने के लिए आए थे। इन दिनों भट्ठे पर ईंटों की पथाई व चिमनी के पास खड़ोंजे लगाने का काम चल रहा है। रविवार रात करीब 20 मजदूर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। उन्होंने बच्चों को चिमनी के पास की दीवार के पास सुला दिया। परिजन भट्टे के अंदर पकाई हुई ईंटों को निकाल रहे थे, तभी दीवार गिर गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

https://vartahr.com/brick-kiln-wall-…killed-3-injured/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *