Electro
- -EHMCHR और AAMCI ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
- -EHMCHR चेयरमैन डॉ. खनगवाल बोले, डॉ. सिन्हा ने भारत में इलेक्ट्रो होम्योपैथी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया
- -डॉ. सिन्हा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा
Electro : चंडीगढ़। इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल ऑफ़ हरियाणा(EHMCHR) और ऑल अल्टरनेटिव मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया(AAMCI) द्वारा चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भारत में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार प्रसार में अहम योगदान देने वाले डॉक्टर नंदलाल सिन्हा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश भर से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथी के डॉक्टर्स ने डॉ. सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर EHMCHR के चेयरमैन डॉ. विनोद खनगवाल ने कहा कि 30 नवंबर को डॉ. सिन्हा की जयंती देशभर में मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय इलेक्ट्राे होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के विकास में उनके योगदान की सराहना की। डाॅ. खनगवाल ने कहा कि जो योगदान डॉक्टर नंदलाल सिन्हा ने भारत में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को आगे बढ़ाने के लिए दिया है वह अतुल्य व अविस्मरणीय है। आने वाली पीढ़ियां इसे सदैव याद रखेंगी और इससे प्ररेणा लेंगी।
इनकी अध्यक्षता में हुई बैठक
इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विनोद खनगवाल व एएएमसी के अध्यक्ष डॉ महिपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी ने डॉ. नंदलाल सिन्हा के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया व इलेक्ट्रो होम्योपैथी के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही साथ प्रदेश भर से आए डॉक्टरों ने मिलकर इलेक्ट्रो होम्योपैथी को हरियाणा में मान्यता दिलाने के लिए जोर शोर से मांग रखी।
आगे की रणनीति बनाएंगे डॉक्टर्स
बैठक में तय किया गया कि जल्द ही एक अहम बैठक कर इलेक्ट्राे होम्योपैथी को मान्यता दिलाने के लिए रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी। हरियाणा में इलेक्ट्राे होम्योपैथी को मान्यता दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। डॉ खनगवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार काउंसिल का सहयोग कर रही है। हमें पूर्ण रूप से विश्वास है कि वह जल्द ही हमारी मांगों को पूरा करेगी।
डा. नंदलाल सिन्हा के नाम से बांटे अवार्ड
इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले डॉक्टरों को डा. नंदलाल सिन्हा के नाम से अवार्ड दिए गए। सभी डॉक्टरों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केडी ईएच फार्मा व इटैलीका हर्बल रेमेडीज की चेयरपर्सन डॉक्टर उषा खनगवाल ने इस मौके पर प्रदेशभर से आई महिला डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और शाॅल देकर सम्मानित किया। संगठन की महिला पदाधिकारियों ने भी मुख्य भूमिका निभाई।
जन सेवाओं को और ज्यादा बढ़ाएंगे
दोनों काउंसिल के अध्यक्षों सहित सभी डॉक्टरों ने इस मौके पर प्रण लिया कि हम इलेक्ट्रो होम्योपैथी के द्वारा जन सेवाओं को और ज्यादा बढ़ाएंगे। समाज में फैल रही विभिन्न प्रकार की बीमारियों को समाज से खत्म किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल हरियाणा के रजिस्ट्रार डॉ वेदपाल सिंह, सेक्रेटरी डॉ ज्ञानचंद सैनी, वाइस चेयरपर्सन डॉ श्वेता रोहिल्ला, वाइस चेयरमैन डॉ विनोद तोबाडिया, एडवाइजर संजू वर्मा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ लालचंद गुप्ता, डॉ पीके अरोड़ा, डॉ संजय दहिया, डॉ शिवानी, डॉ प्रीति, पंजाब से डॉ रतन सिंह व उनकी टीम, जिला प्रधान डॉ रुस्तम सैनी, रेवाड़ी जिला प्रधान डॉ हरिप्रकाश, झज्जर जिला प्रधान डॉ शिवराज, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान डॉ सतबीर, यमुनानगर जिला प्रधान डॉ विकास त्यागी, डॉ मनोज, डॉ पवन, डॉ संदीप, डॉ दीपक, डॉ राजेंद्र, डॉ जेपी, डॉ धर्मपाल, डॉ रोहित व अन्य मौजूद थे।
https://vartahr.com/electro-celebrat…ectro-homeopathy/