• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : पशुपालन में पहली बार किसी महिला को सम्मान, झज्जर की रेनू को नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड से नवाजा

केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में गांव खरमाण निवासी महिला पशुपालक रेनू सांगवान को मंगलवार को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में गांव खरमाण निवासी महिला पशुपालक रेनू सांगवान को मंगलवार को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Haryana :

  • केंद्रीय मंत्री लल्लन ने दिल्ली में किया सम्मानित
  • बेटे को वेटरनरी कोर्स करवाकर साथ जोड़ा
  • 300 गाय पाली, विदेशों में घी की सप्लाई करती हैं

Haryana : झज्जर। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में गांव खरमाण निवासी महिला पशुपालक रेनू सांगवान को मंगलवार को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 से पशुपालकों को दिए जा रहे अवार्ड के दौरान यह पहला मौका है जब किसी महिला को यह सम्मान प्रदान किया गया है। नई दिल्ली के मानेकशां सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया। ये अवॉर्ड उन्हें दिल्ली में केंद्रीय मंत्री लल्लन यादव ने दिया। रेनू को शॉल के साथ मोमेंटो और 5 लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके साथ रेनू को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड के लिए भी चुना गया है।

खुले बाड़े में रखी जाती हैं गायें

पति कृष्ण पहलवान ने 10 गायों के साथ गोपालन शुरू किया था। साल 2018 में उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद रेनू ने पति के सपने को पूरा करने की ठानी। उसने पहले बेटे विनय को वेटरनरी का कोर्स कराया। फिर गोकुल फार्म श्री कृष्ण गोधाम की संस्था बनाकर गोपालन शुरू किया। गोकुल फार्म श्री कृष्ण गोधाम की गायों को खुले बाड़े में रखा जाता है। गोशाला में हरियाणवी, साहीवाल, थारपारकर, राठी और गिर नस्ल की गायें हैं।

12 देशों में जाता है देसी घी

रेनू बिलौना विधि से घी तैयार करती हैं। इसे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, अमेरिका और फिलीपींस जैसे 12 देशों में 3500 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। उनका सालाना टर्नओवर 3-4 करोड़ रुपये है।

https://vartahr.com/haryana-for-the-…animal-husbandry/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *