Panchkula
- -मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए हुआ अभ्यास
- -कौशल्या डैम पर चला रहा दोनों देशों के बीच अभ्यास
Panchkula : पंचकूला। विनबेक्स- 2024- भारत-वियतनाम संयुक्त फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास के पांचवें संस्करण 19-20 नवंबर, 2024 को अपने 48 घंटे के संयुक्त सत्यापन अभ्यास का सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन का समापन समारोह आज कौशल्या बांध पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सत्यापन अभ्यास, ‘एक्स-राहत’ (अभ्यास-राहत) के साथ हुआ। अपने समापन भाषण में, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर, जीओसी खरगा कोर ने भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी की ओर महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मील का पत्थर दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया अध्याय है।
संयुक्त दृष्टिकोण को और मजबूत
भारत-वियतनाम द्विपक्षीय अभ्यास ने शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण को और मजबूत किया है। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर ने विनबेक्स- 2024 के सफल संचालन के लिए वियतनाम के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने दोनों देशों के बीच आपसी समझ को प्रभावी ढंग से मजबूत किया है और अंतर-संचालन को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि भारत और वियतनाम इंडो-पैसिफिक और आसियान क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आने वाले वर्षों में उनके द्विपक्षीय संबंधों के और भी गहरे और व्यापक होने की उम्मीद है।
दोनों की प्रतिबद्धता को दर्शाता
इस अवसर पर, वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन पीस-कीपिंग ऑपेराशन्स के उप निदेशक, सीनियर कर्नल डॉ. गुयेन बा हंग ने द्विपक्षीय अभ्यास के सफल समापन पर भारतीय और वियतनामी दोनों सेनाओं को बधाई दी। यह द्विपक्षीय अभ्यास भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो आपदा प्रबंधन और राहत प्रयासों में सहयोग के लिए दोनों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने अंबाला में अपने प्रशिक्षण अवधि के दौरान वियतनामी सैनिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिमी कमान, कमान अस्पताल, वायु सेना और अन्य नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशेषज्ञता और कौशल साझा किए
वियतनाम पीपुल्स आर्मी और भारतीय सेना के सैनिक 04 नवंबर से प्रभावी विनबेक्स- 2024 अभ्यास में भाग ले रहे थे। प्रारंभ में, प्रशिक्षण संयुक्त राष्ट्र मिशन की गतिशीलता के साथ सामान्य प्रशिक्षण प्रदान करने पर केंद्रित था। प्रशिक्षण चरण का समापन टेबल टॉप अभ्यास, एक्स ब्लू हेलमेट के साथ हुआ। दोनों टुकड़ियों ने संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत इंजीनियरिंग कार्यों और चिकित्सा कार्यों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और कौशल साझा किए। विनबेक्स अभ्यास का समापन 19-20 नवंबर, 2024 को अंबाला में हुआ।
https://vartahr.com/panchkula-winbax…ercise-concluded/