• Mon. Mar 17th, 2025

Fraud : हर टीचर्स के नाम पर 10 से 21 लाख का लिया लोन

लैलूंगा पुलिस ने अपराध दर्ज किया।लैलूंगा पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

Fraud

  • -9 शिक्षकों से जालसाजों ने 81 लाख की ठगी की
  • -ड्रीम अल्फा ओमेगा मल्टीट्रेड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से लोन निकाला
  • -ठगों ने बताया कि 50 प्रतिशत लोनधारकों को मिलेगा, 40 परसेंट कंपनी रखेगी और 10 परसेंट एजेंट को मिलेगा

Fraud : रायगढ़। रायगढ़ जिले में 9 शिक्षकों से 81 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि ड्रीम अल्फा ओमेगा मल्टीट्रेड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से लोन निकाला गया है। हर टीचर्स के नाम पर 10 से 21 लाख का लोन लिया गया। लैलूंगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। ठगों ने बताया कि 50 प्रतिशत लोनधारकों को मिलेगा, 40 परसेंट कंपनी रखेगी और 10 परसेंट एजेंट को मिलेगा। लोन का पूरा अमाउंट कंपनी यानी (ड्रीम अल्फा ओमेगा मल्टीट्रेड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड) चुकाएगी। दरअसल, 2021 में सत्यनारायण का साथी सिरिल केरकेट्टा के साथ नवापारा अंबिकापुर का रहने वाला सुनील तिग्गा उसके पास पहुंचा। सत्यनारायण सिदार लैलूंगा के स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। इस दौरान सुनील तिग्गा ने सत्यनारायण सिदार को ड्रीम अल्फा कंपनी के डायरेक्टर इलियाजर कुमार बारे में बताया और स्कीम को लेकर झांसा दिया। सत्यनारायण सिदार 50 परसेंट की लालच में आ गया। उसने तीन अलग-अलग बैंकों से 14 लाख 80 हजार रुपए का लोन लिया।

साल 2022 में कंपनी हुई बंद

तय परसेंट के हिसाब से पैसों का बंटवारा हो गया। इसके बाद सत्यनारायण सिदार ने इस स्कीम के बारे में अपने साथी टीचर्स को भी बताया। इसके बाद मधुबाला एक्का, युदिष्टिर गुप्ता, रेशमा लकड़ा, ग्लोरिया एक्का, सविता जांगड़े, सिरिल केरकेट्टा, महेत्तर प्रसाद चौहान ने भी लोन निकलवाया। सभी ने कंपनी को परसेंट के हिसाब से पैसे ले लिए। सभी से करीब 81 लाख लोन निकलवाया, लेकिन कंपनी ने अक्टूबर 2022 में किस्त जमा करने के बाद बंद कर दिया।

बढ़ते ब्याज से परेशान शिक्षक पहुंचे थाने

बढ़ते ब्याज से परेशान होकर सभी शिक्षक कपंनी के डायरेक्टर अंबिकापुर निवासी इलियाजर से संपर्क किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इससे सभी समझ गए गए कि उनसे धोखाधड़ी की गई है। सत्यनारायण समेत सभी शिक्षकों ने लैलूंगा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी में 7 लोग शामिल थे। इसमें कंपनी डायरेक्टर इलियाजर कुमार, अनीता बेक, बुधेश्वर कुजूर, सुनील कुमार तिग्गा, श्याम सुन्दर जांगडे़, संजय राम, चंदन टोप्पो ने एजेंट और कर्मचारी बनकर ठगी की है। सभी शिक्षकों के पास आरोपी एजेंट और कपंनी कर्मचारी बनकर पहुंचते थे। इसके बाद लोन निकलवाकर चेक और कैश के माध्यम से 50 प्रतिशत रुपए ले लेते थे।

https://vartahr.com/fraud-loan-of-10…of-every-teacher/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *