Indore इंदाैर में लड़ियाें ने निकाली अनूठी रैली निकाली कहा- लड़के दाढ़ी रखें या फिर गर्लफ्रेंड रैली का असली मकसद क्या, अभी खुलासा नहीं इंदौर की लड़कियों की इस मांग से लोग हैरान सोशल मीडिया पर रैली का वीडियो वायरल Indore : इंदौर। शहर में लड़कियों का अनूठा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़कियों के इस प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है। यहां लड़कियों ने क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए रैली निकाली। इन लड़कियों के हाथ में तख्तियां हैं- जिनपर कुछ स्लोगन भी लिखे हैं। इन तख्तियों पर लिखा है, नो क्लीन शेव, नो लव और दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड च्वॉइस तुम्हारी। लड़कियों की इस मांग से लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दाढ़ी हटाओ… प्यार बचाओ रैली वायरल वीडियो में लड़कियां अपने चेहरे पर सांकेतिक तौर पर दाढ़ी लगाए हुए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग हैरानी भरी निगाह लड़कियों की तरफ देख रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मजाकिया और मनोरंजक मान रहे हैं। जबकि कुछ इसे सिर्फ दिखावा या रील्स के लिए किया गया स्टंट बता रहे हैं। हालांकि, इस रैली का असली मकसद क्या है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह संभव है कि यह किसी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा हो या सिर्फ मजाक के तौर पर किया गया हो। https://vartahr.com/indore-girls-wan…shaven-boyfriend/ Post navigation Jabalpur : रेप के आरोपी ने मां-बेटी को चाकुओं से गोदा, फिर खुद भी दे दी जानWeather : देश में 2 दिन बाद बढ़ेगी सर्दी, दीवाली तक पड़ने लगेगी ‘गुलाबी ठंड’
रोहतक में नकली मोनजेरो इंजेक्शन अलर्ट: सरकार ने जारी किए फर्जी बैच नंबर, जानलेवा हो सकता है खतरा Apr 24, 2026 admin
डीएमए का बड़ा कदम: स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिख 24×7 OPD का किया विरोध Apr 23, 2026 admin