• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Gurmeet : गुरमीत 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया

गुरमीत राम रहीम।गुरमीत राम रहीम।

Gurmeet

  • -दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी है
  • -रोहतक की सुनारियां जेल से सुबह निकला
  • -यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा डेरा प्रमुख
  • -हरियाणा में चुवावी गतिविधियों में भाग नहीं लेगा

Gurmeet : चंडीगढ़। दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम सिंह 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद बुधवार को रोहतक सुनारियां जेल से बाहर आ गया। पैरौल अवधि के दौरान वह उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि वह सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आया। हरियाणा सरकार ने गुरमीत को 20 दिन पैरोल की अनुमति दी है, जबकि इस अवधि के दौरान उसके चुनाव संबंधी गतिविधियों से हिस्सा लेने, भाषण देने और राज्य में रहने पर रोक लगाई गई है। वह 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी 2019 में दोषी ठहराया गया था।

गुरमीत ने किया था अनुरोध

गुरमीत ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया था। पैरोल की शर्तों के अनुसार, डेरा प्रमुख किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा और न ही सार्वजनिक भाषण देगा। इस अवधि के दौरान वह हरियाणा से बाहर रहेगा। डेरा प्रमुख ने कहा था कि अगर पैरोल मिलती है तो वह बागपत में रहना चाहते हैं।

चुनाव आयोग ने भी दी थी अनुमति

जेल विभाग ने हाल में विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर डेरा प्रमुख की पैरोल याचिका को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजा था। हरियाणा में पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

https://vartahr.com/gurmeet-comes-ou…on-20-day-parole/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *