• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Congress : कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप के काफिले पर फायरिंग, कार्यकर्ता घायल

फायरिंग में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता गोल्डी।फायरिंग में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता गोल्डी।

Congress

  • बाइक पर आए थे हमलावर, गैंगेस्टर से जुड़े तार
  • तीन-चार राउंड से अधिक फायरिंग की
  • पंचकूला के सेक्टर 6 में वारदात, पीजीआई में भर्ती
  • घायल कार्यकर्ता कालका का रहने वाला

Congress : पंचकूला। कालका विधानसभा सीट पर सियासी जंग अब रंजिश में बदलती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी औऱ विधायक प्रदीप चौधरी के काफिले पर रायपुररानी के पास हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता गोल्डी खेड़ी घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदीप मौजूदा कांग्रेस विधायक भी हैं। इस सीट पर उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा मैदान में हैं। प्रदीप के समर्थकों ने कहा कि घटना के समय उनकी गाड़ी आगे थी और काफिले की जिस गाड़ी पर गोली चली वह पीछे थी। बताया गया है कि करीब तीन राउंड फायरिंग की गई है। हमलावर बाइक पर आए थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

https://vartahr.com/congress-candida…-convoy-attacked/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *