• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Froud : पुर्तगाल भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख, अब धमका रहे

सांकेतिक तस्वीर।सांकेतिक तस्वीर।

Froud

  • -पुलिस कर्मचारी पर समझौते के नाम पर धमकाने का आरोप
  • पुलिस ने महिला व व्यक्ति के खिलाफ किया केस दर्ज
  • -गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी ने पुलिस को दी शिकायत

Froud : यमुनानगर। पुर्तगाल भजने के नाम पर गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी से तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप पंजाब के पठानकोट के गांव घरोटा कलां निवासी नेहा, यमुनानगर के गांव पांजूपुर निवासी संजीव पर लगा है। इसके साथ ही एएसआई प्रवीन कुमार पर समझौते के नाम पर धमकाने का आरोप भी लगा है। शैंकी अपने भाई सुमित को विदेश भेजना चाहता था। पुलिस ने सभी दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव पांजूपुर निवासी संजीव कुमार उसका दोस्त है। आरोपी उसे एक दिन कहने लगा कि अगर उसका कोई जानकार विदेश जाना चाहता है तो वह अपने परिचित के साथ मिलकर उसे विदेश भेज दूंगा। इस दौरान आरोपी ने उसके भाई सुमित को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। उसने आरोपी पर विश्वास करके हां कर दी। इसके बाद संजीव ने पंजाब के पठानकोट के गांव घरोटा कलां निवास नेहा से उसकी फोन पर बात करवाई।

कबूतरबाज ने ऐसे जाल में फंसाया

आरोपी नेहा ने उसके भाई को पांच दिन में पुर्तगाल भेजने की बात कही। आरोपी ने उससे पुर्तगाल भेजने के चार लाख रुपये मांगे। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें तीन लाख रुपये व दस्तोवज दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही उसके भाई को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पैसे देने से किया इनकार

परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। इस दौरान एएसआई प्रवीन ने उन्हें थाने बुलाकर आरोपियों पर केस दर्ज करने की बजाए उसे समझौते के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया। बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने अधीक्षक ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

https://vartahr.com/froud-three-lakh…-now-threatening/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *