• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Paraolympics : ‘वंडर गर्ल’ लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड

अवनी लेखरा और मोना अग्रवालअवनी लेखरा और मोना अग्रवाल

Paralympics

  • -अवनि दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी
  • -अवनि ने 249.7 का स्कोर करके अपना ही 249.6 का रिकॉर्ड तोड़ा
  • -मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला

Paraolympics : पेरिस। पैरालंपिक में ‘वंडर गर्ल’ अवनि लेखरा शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह पैरालम्पिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई। उन्होंने तोक्यो पैरालम्पिक में भी गोल्ड मेडल जीता था। तीन साल पहले टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249.7 का स्कोर करके अपना ही 249.6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

वहीं, भारत की मोना अग्रवाल को इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला। दो बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोना ने क्वालीफिकेशन में 623.1 स्कोर करके पांचवां स्थान हासिल किया था।

लकवाग्रस्त है अवनी

ग्यारह वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण अवनि व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थी।

क्या है एसएच 1 वर्ग

एसएच 1 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं, जिनकी बाजुओं, कमर के निचले हिस्से, पैरों में विकृति होती है या उनकी बाजू नहीं होती है।

https://vartahr.com/paralympics-para…in-10m-air-rifle/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *