• Sat. May 30th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Yamunanagar Road Accident: मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, परिवार के 4 लोगों की मौत

Byadmin

May 29, 2026
Yamunanagar

Yamunanagar

  • दोनों बाइकों पर सवार लोग हिमाचल में रेणुका माता के दर्शन को जा रहे थे
  • मरने वालों में पिता, उसकी दो बेटियां और रिश्तेदार शामिल
  • महिला गंभीर रूप से घायल

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर। हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर लालढांग के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक Yamunanagar Road Accident में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मक्के से भरा एक अनियंत्रित ट्रक दो बाइकों के ऊपर पलट गया, जिससे मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार पांच लोग हिमाचल स्थित रेणुका जी माता के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान लालढांग के पास यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45), उनकी दो बेटियों सिमरन उर्फ सिम्मी (14) और मिनल उर्फ मिनी (12) तथा गांव दौलतपुर निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है। घायल महिला ऊषा, राजेंद्र धीमान की पत्नी हैं।

Yamunanagar

सुबह परिवार के साथ निकले थे

राजेंद्र धीमान लकड़ी और रिपेयरिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वे अपने परिवार के साथ दो बाइकों पर हिमाचल के लिए रवाना हुए थे। राजेंद्र की बहन का देवर फूल सिंह भी इस यात्रा में शामिल था।

राजेंद्र की दोनों बेटियां सिम्मी और मिनी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि ऊषा अपने पति राजेंद्र के साथ दूसरी बाइक पर थीं। जब वे लालढांग के पास पहुंचे तो मक्के से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों पर पलट गया। हादसे के बाद सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए।

इस दर्दनाक Yamunanagar Road Accident में ऊषा बाइक से छिटककर कुछ दूरी पर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

  • ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

    facebook

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *