Kaithal News
हरियाणा के कलायत से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। कैथल ताजा खबर के अनुसार मंगलवार सुबह प्राचीन कपिल मुनि मंदिर कलायत के सरोवर में कूदकर दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। य
मृतक बहनों की पहचान पलक (20) और परमजीत (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर में मामूली कहासुनी के बाद दोनों बहनें सुबह करीब पांच बजे घर से निकल गईं और सीधे कपिल मुनि सरोवर पहुंच गईं। कुछ देर बाद दोनों ने सरोवर में छलांग लगा दी।
परिवार के अनुसार पलक अपने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहारा बनने के लिए एक गैस एजेंसी में नौकरी करती थी, जबकि छोटी बहन परमजीत सरकारी कॉलेज की छात्रा थी। दोनों बहनें रेलवे रोड स्थित सीता नगर के पास रहती थीं। उनके पिता रविंद्र कुमार प्राइवेट टैक्सी चालक हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।
CCTV में कैद हुई घटना
भगवान कपिल मुनि मंदिर के पुजारी संजय गौतम ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में दोनों लड़कियों को सरोवर की ओर दौड़ते हुए देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के प्रधान राजू कौशिक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सरोवर में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बहनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। पहले उन्हें कलायत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में कैथल जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Bahadurgarh crime news बहादुरगढ़ में युवती की गर्दन रेतकर हत्या, युवक गंभीर
ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

