• Sat. May 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

बहादुरगढ़ में युवती की गर्दन रेतकर हत्या, युवक गंभीर

Byadmin

May 9, 2026
Bahadurgarh

बहादुरगढ़
शहर में एक युवती की गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के पास ही एक युवक भी घायल अवस्था में मिला। उसकी गर्दन भी तेजधार हथियार से कटी हुई है। युवती की हत्या घायल युवक ने की या फिर किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद सारी स्थिति का खुलासा हो पाएगा।

Bahadurgarh

मामला बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क के साथ गुजर रही माइनर के किनारे का है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे यह वारदात हुई है। किसी ने पुलिस को सूचना दी की माइनर किनारे एक युवती का गला काटकर हत्या की गई है, जबकि मौके पर मौजूद युवक भी घायल अवस्था में है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

 

डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। घायल की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। जबकि मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है, वह शक्ति नगर की रहने वाली बताई गई है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक भी अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा।जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *