• Sun. Apr 26th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

रोहतक में 18वीं जिला स्तरीय Inter School Jump Rope Rohtak प्रतियोगिता संपन्न

Inter School Jump Rope Rohtak

रोहतक
हरियाणा जंप रोप संघ के तत्वावधान में आयोजित Inter School Jump Rope Rohtak की 18वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन जैन पब्लिक स्कूल, माता दरवाजा, जींद रोड, रोहतक में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि Inter School Jump Rope Rohtak प्रतियोगिता का शुभारंभ एस डी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ऋतिक आर्य, श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण और हरियाणा जंप रोप संघ की प्रधान एवं रोहतक सैनी संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आशा छाबड़ा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है।

Inter School Jump Rope Rohtak

इस Inter School Jump Rope Rohtak इवेंट में जिले के 22 स्कूलों से लगभग 180 खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियां) ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, एस डी पब्लिक स्कूल (लाहली, भिवानी रोड) ने दूसरा और दजाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुड़की ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान स्पीड (30 सेकंड), जॉगिंग, एंड्योरेंस, सिंगल बाउंस, फ्रीस्टाइल, ट्रिपल अंडर, डबल टच, स्पीड रिले और डबल टच रिले जैसे विभिन्न रोमांचक इवेंट आयोजित किए गए, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

समापन समारोह में जैन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री रवि जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और वे भविष्य में अपने जिले व राज्य का नाम रोशन करते हैं।

इस अवसर पर मुकेश जैन, अतुल जैन, रोहतक बार एसोसिएशन के विजयपाल निनानिया और सुरेंद्र नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच साक्षी रोहिल्ला, मुख्य कोच सुमन राठी तथा मनजीत बुधवार और अंकित द्वारा किया गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी हर खबर के लिए विजिट करें sports news category

cricket tournament kurukshetra 2026 कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ क्रिकेट का महाकुंभ

Sports Nutrition for Athletes: सिर्फ मेहनत नहीं, सही डाइट भी बनाती है चैंपियन

VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *