कुरुक्षेत्र।
शौक का कोई मोल नहीं होता—इस कहावत को सच साबित करते हुए कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गांव में एक अनोखी बारात देखने को मिली। यहां एक पिता ने अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अपने बेटे की बारात Helicopter से अंबाला रवाना की।
उमरी गांव में Helicopter पहुंचते ही जुटी भीड़
बुधवार को जैसे ही उमरी गांव में Helicopter उतरा, गांव में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों में इस अनोखी बारात को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया।
पिता का 27 साल पुराना सपना हुआ साकार
उमरी गांव निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि उनकी बारात Helicopter से जाए, लेकिन किसी कारणवश वे अपने समय में यह सपना पूरा नहीं कर सके।
अब करीब 27 साल बाद उन्होंने अपने बेटे की बारात Helicopter से अंबाला के किंग पैलेस तक ले जाकर अपना अधूरा सपना साकार कर दिया।
सुखदेव सिंह ने कहा कि जैसे उनका सपना पूरा हुआ है, वैसे ही भगवान सबके सपने पूरे करें। बेटे की बारात Helicopter से लेकर जाने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
दूल्हा साहिल ने पिता को बताया भगवान समान
21 वर्षीय दूल्हा साहिल ने कहा कि उनके लिए उनके पिता ही भगवान हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह उनके पिता ने अपना फर्ज निभाया है, उसी तरह वे भी अपने पिता का नाम रोशन करेंगे।
साहिल ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने दुनिया में बहुत धक्के खाए हैं, लेकिन पिता जैसी यारी कहीं नहीं मिली। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मां-बाप की कद्र करें और उनका नाम ऊंचा करें।
गांव में खुशी का माहौल
सुखदेव सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। Helicopter से बारात निकलने के दौरान पूरे उमरी गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस अनोखी बारात की जमकर सराहना की।
VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”
