Crocodile in Chambal River
- दिल्ली बुलाकर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित
- देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 20 बच्चों को ये पुरस्कार दिए गए
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यूपी में पिता को मगरमच्छ के मुंह से खींचकर लाने वाले बेटे के साहस की हर जगह चर्चा हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे सम्मानित किया। आगरा जिले के झरनापुरा हरलालपुर गांव निवासी किसान वीरभान चाहर के बेटे अजयराय को यह सम्मान मिला।
अजयराज ने दिखाया था साहस
जुलाई 2025 में अजयराज के पिता वीरभान आगरा-धौलपुर सीमा क्षेत्र के चंबल नदी के किनारे पानी लेने गए थे। उनके साथ उनका बेटा अजयराज भी था। इसी दौरान नदी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक वीरभान के पैर को जबड़े में दबोच लिया और उन्हें गहरे पानी की ओर खींचने लगा। अजयराज ने साहस दिखाया और बिना समय गंवाए
पड़ा बबूल का मोटा डंडा उठाया और मगरमच्छ पर लगातार वार शुरू कर दिए। अचानक हुए इन प्रहारों से मगरमच्छ घबरा गया और कुछ ही क्षणों में वीरभान को छोड़कर वापस नदी में चला गया।

