Weather
- -बरसात से बेल वाली सब्जियों के खराब होने का खतरा बढ़ा
- -3 दिन और पश्चिम विक्षोभ के चलते बारिश होने की आशंका
Weather : कैथल। जिले में रविवार को भी शाम के समय मौसम में अचानक बदलाव हुआ। इसके तहत शाम के समय ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी। बता दें कि मौसम विभाग ने भी 3 दिन में पश्चिम विक्षोभ के चलते आंधी चलने और बादल छाने के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि खेतों में इस समय हो रही बारिश से बेल वाली सब्जियों के खराब होने का खतरा है। वहीं, उठान की गति धीमी होने के कारण अभी भी शहर की तीनों अनाज मंडियों में करीब 50 हजार गेहूं की बोरियां खुले में पड़ी है।
बारिश के बाद से मौसम सुहाना
बारिश के बाद शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव भी हो गया। जिस कारण आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, इससे पहले पिछले सप्ताह वीरवार को आई तेज बारिश व आंधी व तूफान ने मौसम में एकदम बदलाव हुआ था। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। बारिश के बाद शहर में तापमान में सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। प्रदेश सहित जिले में आठ मई तक लगातार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इस वजह से बारिश होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में बारिश हो सकती है जिससे तापमान सामान्य से कम रहेगा। बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के कारण रविवार को तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे गर्मी से काफी राहत रही। अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया । इसके साथ 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान चली हवा ने मौसम खुशनुमा बनाए रखा। शाम को छह बजे के बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिला और तेज बारिश हुई। हालांकि मौसम खुश दौरान शहर के पार्कों, बगीचों व बाजारों में लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली।
जींद: चली धूल भरी हवा, बारिश के आसार
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने जिले के लोगो को भीष्ण गर्मी से राहत दिलाने को काम किया है। दिन के तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार शाम को मौसम ने फिर से करवट ली। आकाश मे गर्जना के साथ बादल घिर आए और धूल भी जमा दिखाई दी। जिसके चलते धूल भरी हवा चलने लगी, बारिश के आसार बन गए। रविवार को को अधिकतम तापमान 33डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम मे आद्रता 61 प्रतिशत तथा हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सात मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादलवाई तथा बारिश के साथ धूल भरी हवा चलने की सभावना है। रविवार को दिन का आगाज सुहाने मौसम के साथ हुआ। दिन चढने के साथ मौसम का मिजाज गर्म होता चला गया। बीच बीच मे आंशिक बादलवाई भी बनी रही। शाम का मौसम ने करवट ली और आकाश मे बादल छा गए। खूब गर्जना भी हुई।
https://vartahr.com/weather-hailstor…n-in-the-markets/