Weather
- हांसी में दो और घरौंडा में एक व्यक्ति की मौत
- सड़क, रेल, यातायात ठप, उड़ानें भी प्रभावित
- दिल्ली में कोहरे के कारण 150 से अधिक उड़ानें लेट, 8 रद करनी पड़ी
- दृश्यता 0 से 5 मीटर तक रही, आज भी छाया रहेगा कोहरा
- हरियाणा में बारिश संभव, ओले गिरने की भी चेतावनी
- सिरसा में कोहरे के कारण हादसा, 5 घायल
- अभी और बढ़ेगी सर्दी, चलेगी शीतलहर
- मौसम विभाग का दावा, अगले सप्ताह कोहरा व बरसात संभव
Weather : हरियाणा। हरियाणा समेत उत्तर भारत के 17 राज्यों में घना कोहरा छाने से जनजीवन ठप हाेकर रह गया। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के दृश्यता 0 से 5 मीटर तक दर्ज की गई। हरियाणा में हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। हांसी में दो और घरौंडा में एक व्यक्ति की जान गई है। दिल्ली में धुंध के कारण 150 फ्लाइटें लेट हुईं। 4 उड़ानों को रद करना पड़ा। वहीं, कई नॉर्दर्न रेलवे ने बताया की 26 ट्रेनें लेट हुई हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। नोएडा में दृश्यता जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।
हरियाणा के कई जिलों में दृश्यता शून्य
हरियाणा में मौसम साफ रहने व खिली अच्छी धूप से कड़ाके की ठंड में कमी आ गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने से राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी देरी से हुआ। कोहरे के कारण एक बार फिर दिन का तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय लोगों के साथ पशु भी ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। घने कोहरे के कारण शहर में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग ने 11 व 12 जनवारी को कोहरा छाने और आसमान में बादल गहराने के साथ बूंदाबादी या हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके बाद फिर भीषण ठंड लोगों को परेशान करेगी। तापमान में गिरावट आएगी। कई जिलों में कोहरा और धुंध छाई रहेगी।
रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल
सरसों और गेहूं की फसलों के लिए इस समय मौसम अनूकूल बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों की हल्की बारिश होने से सरसों व गेहूं की फसलों को फायदा मिलेगा। पांच दिन से कोहरा नहीं छाने से किसानों को राहत मिल रही थी। क्योंकि लगातार कोहरा छाए रहने से फसलों के रोग लग सकता है, लेकिन धूप निकलने से फसलों का अच्छा विकास हो रहा है।
https://vartahr.com/weather-17-state…dents-in-haryana/