• Tue. Mar 11th, 2025

US Deported : यूएस से निर्वासित हत्या के दो आरोपित और पोक्सो एक्ट के तहत एक गिरफ्तार

US Deported

  • -एक निर्वासित का दावा, यात्रा के दौरान पुरुषों को हथकड़ियां-बेड़ियां पहनाई गई
  • -पंजाब के दो युवकों के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज थे
  • -कुरुक्षेत्र के युवक पर था नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप

US Deported : चंडीगढ़। अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस दौरान एक निर्वासित व्यक्ति ने दावा किया कि यात्रा के दौरान पुरुषों को हथकड़ियां पहनाई गईं और उनके पैरों में जंजीरें डाली गई। यह अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा 5 फरवरी के बाद निर्वासित किया गया भारतीयों का दूसरा जत्था है। तीसरा जत्था रविवार देर रात पहुंचने की संभावना है। इसमें 157 निर्वासित होंगे। अमेरिका द्वारा निर्वासित किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल पटियाला के राजपुरा के दो युवकों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र के युवक को पोक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2022 मे नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपित उंकी रूट से अमेरिका भाग गया था। अब अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बाकी जांच के बाद घर भेजे गए

तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद बाकी लोगों को आव्रजन संबंधी और पृष्ठभूमि की जांच के बाद रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस की गाड़ियों में उनके घर पहुंचाया गया। हरियाणा सरकार ने भी राज्य से निर्वासित लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था की।

पंजाब के ये गिरफ्तार

अमेरिका द्वारा निर्वासित किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल पटियाला जिले के राजपुरा के दो युवकों को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने अमृतसर हवाई अड्डे से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित संदीप सिंह उर्फ ​​सनी और प्रदीप सिंह 2023 में दर्ज किए गए हत्या के एक मामले में वांछित थे। संदीप और चार अन्य के खिलाफ जून 2023 में राजपुरा में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान संदीप के एक अन्य साथी प्रदीप का नाम प्राथमिकी में जोड़ा गया था।

इस बार भी डाली बेडियां

अमृतसर भेजे गए निर्वासितों में शामिल दलजीत सिंह ने रविवार को दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ियां पहनाई गईं और उनके पैरों में जंजीरें डाली गईं। ® सिंह ने होशियारपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पैरों में जंजीरें थीं और हाथों में हथकड़ी भी थी।’ पंजाब के होशियारपुर जिले के कुराला कलां गांव का मूल निवासी सिंह उन 116 अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल है जिन्हें अमेरिकी विमान से शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे लाया गया। पिछली बार भी निर्वासित लोगों ने दावा किया था कि उन्हें बेड़ियां पहनाई गई थीं।

https://vartahr.com/us-deported-two-…-under-pocso-act/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *