• Mon. Feb 23rd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sound Of A langur : लंगूर की आवाज निकालने वालों को मिलेगी नौकरी

Byadmin

Jan 3, 2026

Sound Of A langur

  • विधानसभा परिसर में घुसने वाले बंदरों की समस्या से निपटने की योजना
  • परिसर के आसपास दर्जनों बंदर मौजूद हैं जो परेशानी पैदा करते हैं

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में लगातार घुसने वाले बंदरों की समस्या से निपटने के लिए लंगूर की आवाज की नकल करने वाले लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा परिसर के आसपास दर्जनों बंदर मौजूद हैं जो परेशानी पैदा करते हैं। तारों और डिश एंटीना पर कूदते हैं और उन्हें तोड़ देते हैं। विधानसभा परिसर में बंदरों के बार-बार घुसने की घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, जिससे विधायकों, कर्मचारियों और आने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।

यह दी जानकारी

अधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लंगूर की आवाज की नकल करने में सक्षम प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के लिए टेंडर जारी किया है। यह बंदरों को बिना नुकसान पहुंचाए डराने का एक प्रभावी और मानवीय तरीका माना जाता है। विशेषज्ञ बंदरों को डराने के लिए एक लंगूर भी लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *